google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कंपोजिट विद्यालय खटखरिया में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार समारोह सम्पन्न

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय खटखरिया के प्रांगण में आज वार्षिक उत्सव, पुरस्कार वितरण समारोह, विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें नवआरंभ उत्सव का भव्य आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। विद्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग छात्र और छात्राओं ने सांस्कृतिक नृत्य, गीत एवं विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।

शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया गया ।कक्षा 8 के छात्र साहिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया,।उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आर्यन प्रजापति ने ऑल ओवर चैंपियन का खिताब हासिल किया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया। समान प्रकार बच्चों के चेहरे खील उठे।कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यापक अभिभावक एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)