google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्कूल चलो अभियान के तहत निकली रैली

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी ।।रामेश्वर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय रामेश्वर प्रथम के बच्चों ने बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली।


आरपी सेवापुरी नितिन सिंह और ग्राम प्रधान राम प्रसाद द्वारा हरी झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया गया।बच्चे अपने हाथों में ‘शिक्षा हैं अनमोल रतन पढ़ने का कुछ करो जतन’ ‘पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी है घर की’ आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे।रैली के समापन पर छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित किया गया।प्रथम दिन नए सत्र में स्कूल आने वाले बच्चों का गेट पर तिलक लगाकर बैंड-बाजे संग स्वागत किया गया।धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक सत्येंद्र नारायण त्रिपाठी ने किया।


इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम प्रसाद, एस.एम.सी.अध्यक्ष रामचंद्र गौड़, विजय कुमार गुप्ता,अजीत कुमार,अखिलेश कुमार सिंह,अमरेंद्र कुमार,ज्वाला प्रसाद यादव ,बृजेश कुमार मौर्य,बेबी कुमारी और गांव के बहुत सारे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)