google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना के निजी विद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव ‘एथलेटिका’ का भव्य आयोजन

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र के लालगंज सेहरा स्थित बिहार पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल महोत्सव ‘एथलेटिका’ का आयोजित किया गया। इस अवसर पर खेल मैदान विद्यार्थियों के जोश, ऊर्जा और उमंग से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक ब्रजेन्द्र कुमार एवं प्राचार्या श्रीमती रीना सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि टीम भावना, नेतृत्व और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न टीम खेलों में खो-खो, रस्साकशी (टग ऑफ वॉर), फुटबॉल एवं कबड्डी का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

वहीं प्राथमिक वर्ग के नन्हे बच्चों के लिए चॉकलेट रेस, चम्मच–मार्बल रेस तथा तीन टांग दौड़ जैसे मनोरंजक एवं कौशल आधारित खेल आयोजित किए गए। मिडिल क्लास के विद्यार्थियों के लिए 50 मीटर, 100 मीटर तथा बाधा दौड़ (हर्डल रेस) जैसी प्रतिस्पर्धाएँ रखी गईं, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी गति और क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर कक्षा 7B के मंजीत कुमार को ओवरऑल बॉयज़ चैंपियन तथा कक्षा 6A की भारती कुमारी को ओवरऑल गर्ल्स चैंपियन घोषित किया गया। सत्र 2025–26 के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर रेड हाउस को हाउस कप प्रदान किया गया। समारोह का समापन पुरस्कार वितरण और उत्साहपूर्ण तालियों के बीच हुआ। यह खेल महोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में विद्यालय के सतत प्रयासों का सशक्त उदाहरण बना।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)