ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण
सोनभद्र/अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना में कार्यरत इं. चंद्र प्रकाश को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा महाप्रबंधक (General Manager) के पद पर प्रोन्नत किए जाने पर परियोजना परिसर में हर्ष का माहौल है। इस उपलब्धि पर तमाम विद्युत् कर्मियों एवं विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुलाकात के दौरान विद्युत् कर्मियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने इं.चंद्र प्रकाश के अब तक के कार्यकाल और उनके योगदान की चर्चा की। परियोजना मे कार्यरत इं अभिषेक सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी तथा कहा कि श्री चंद्र प्रकाश सर की कार्यशैली, तकनीकी विशेषज्ञता और निगम के प्रति उनकी निष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक है। कर्मियों ने विश्वास जताया कि महाप्रबंधक के रूप में उनका अनुभव निगम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध होगा।
उपस्थित विद्युत् कर्मीयों ने उनके सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इं असुरजीत शर्मा तथा प्रवीण कश्यप ने पुष्प गुच्छ तथा अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनायें देते हुए कहा कि उनकी यह पदोन्नति न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम का परिणाम है, बल्कि इससे पूरे अभियंता सवर्ग तथा विद्युत् कर्मियों का मान बढ़ा है श्री चंद्र प्रकाश के मुख्य अभियंता बनते ही पुरे परियोजना कर्मियों मे खुशी की लहर दौड़ गयी अनपरा परियोजना मे अत्यधिक लोकप्रिय अभियंता हैँ इस शुभ अवसर पर पुरे परियोजना से बधाई का ताँता लगा रहा सभी ने इस अवसर पर इं चंद्र प्रकाश को बधाई दी इस अवसर पर मुख्य रूप से इं एस पी यादव, उत्पल शंकर, अच्युतेश कुमार, विजय कुमार दिनकर, कुमार गौरव, आलोक त्रिपाठी, मनोज प्रसाद, राम ज्ञान सिंह, पवन तिवारी, उमेश पाण्डेय, रामदरश, रवि कुरील, अरुण कुमार,ओम प्रकाश भारती, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, मो शाहिद, केशव प्रसाद, संदीप सिंह, अनूप चंद्रा, दिनेश शंकर द्विवेदी, अभिषेक सिंह, रवित कुमार, वैशाली गौतम, भैया विवेक सिंह, विकाश रंजन, अखिलेश सिंह, अविनाश सिंह, सुजीत सोनी, प्रशांत उपाध्याय, विशाल शाही समेत काफ़ी संख्या मे परियोजना कर्मी बधाई देने पहुंचे, विद्युत् कर्मी नेता विष्णु देव झा ने इं चंद्र प्रकाश को मुख्य अभियंता बनने पर ढेर सारी शुभकामनायें दीं तथा स्मृति चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की आज लगभग सैकड़ों लोगों द्वारा बधाई दी गयी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



