google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना अनपरा पुलिस की कार्रवाई, शस्त्र अधिनियम के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

समाज जागरण/ अनिल कुमार अग्रहरि

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 53/2026 धारा 110 बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 30 शस्त्र अधिनियम से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।


दिनांक 12.03.2026 को समय करीब 23:44 बजे मुखबिर खास की सूचना पर सिंगरौली रोड स्थित रेलवे पुल के नीचे से अभियुक्त को पकड़ लिया गया। अभियुक्त के पास से एक अदद लाइसेंसी असलहा 12 बोर बरामद किया गया। उक्त बरामदगी के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 13.03.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त विशाल कुमार पुत्र रमाशंकर प्रसाद, निवासी शिव मंदिर आरा खटाल रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)