समाज जागरण
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु व मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 21.08.2025 को थाना अनपरा पुलिस ने बैंकट मोड़ रेनूसागर के पास से अभियुक्त लालबाबू पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी बिना रोड परासी थाना अनपरा सोनभद्र के कब्जे से 01 किग्रा 500 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं० 133/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



