google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25000/- रूपये के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अभय पटेल/ समाज जागरण

सोनभद्र। थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-65/2025 धारा- 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रुरता अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त अमीरुद्दीन अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी निवासी ग्राम टोड़ी थाना भगवानपुर भभुआ (कैमूर) बिहार उम्र करीब 30 वर्ष लगातार फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । उपरोक्त अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में आज दिनांक-21.08.2025 को थाना रायपुर पुलिस व थाना पन्नूगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सुअरसोत बॉर्डर के पास से वांछित/फरार 25000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त अमीरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)