google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अनपरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही : गैंगस्टर एक्ट में 02 माह से फरार चल रहा गैंग लीडर गिरफ्तार

समाज जागरण/ अकबर अली

अनपरा/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित गैंग लीडर को गिरफ्तार किया गया।

थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 89/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में 02 माह से फरार चल रहे अभियुक्त गैंग लीडर रोहित मल्लाह पुत्र स्वर्गीय राम जियावन निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष को दिनांक 30.07.2026 को समय करीब 16:00 बजे थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)