समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थाना करमा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 30.07.2026 को थाना करमा क्षेत्रान्तर्गत दुकान पर गुण्डई एवं दबंगई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना करमा पुलिस द्वारा जांच की गई, जिसमें उक्त कृत्य में संलिप्त अभियुक्त विशाल सिंह उर्फ विपुल सिंह पुत्र स्वर्गीय वंशराज सिंह निवासी पटैला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग करने एवं संज्ञेय अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
साथ ही अभियुक्त के कब्जे में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन संख्या UP64AW8906 को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



