समाज जागरण/ अकबर अली
अनपरा/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 03 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31.07.2026 को वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अहमद पुत्र सुभान खान निवासी ममुआर डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 36 वर्ष। 2. चांद खान पुत्र सत्तार खान निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 26 वर्ष। 3. परीखा सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी जनेतुआ, थाना माली, जनपद औरंगाबाद (बिहार), हाल पता रेनूसागर गरबन्धा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



