दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 25 जनवरी 2024 अनुग्रह नारायण स्मारक महाविद्यालय नबीनगर की एन सी सी की कैडेट नंदनी कुमारी इस वर्ष दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी। नंदनी कुमारी नबीनगर प्रखण्ड के ठेगों गांव निवासी मिथिलेश साव एवं श्रीमती रीता देवी की पुत्री हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिनेश प्रसाद सिंहा ने कैडेट नंदनी एवं उसके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि कैडेट ने महाविद्यालय तथा पूरे नबीनगर का नाम रौशन किया है।साथ ही यह उपलब्धि छात्रा कैडेट का यह अथाह परिश्रम और लगन सारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वही एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट अक्षय जैन ने बताया कि पहली बार नबीनगर से कोई कैडेट दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने जा रहा है। गणतंत्र दिवस कैम्प में शामिल होना एन सी सी में सर्वोत्कृष्ट उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिए किसी कैडेट को बहुत कठिन प्रतिस्पर्धा से गुजरना होता है। वही कैडेट नंदनी को 13 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल राजकुमार सिंह एवं प्रशिक्षकों का सतत मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है।नंदनी की इस सफलता से परिवार के साथ गांव में खुशी का माहौल है

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



