google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बड़ा हादसा: हापुड़ मे तिरंगा यात्रा निकाल रहे स्कूली बच्चों पर पलटा ट्रक, एक की मौत दो घायल

समाज जागरण डेस्क नोएडा

हापुड़ : गणतंत्र दिवस की खुशी उस समय गम में बदल गयी जब गन्ने से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूली बच्चों पर पलट गयी। अनियंत्रित ओवरलोडेड ट्रक पलटने से एक बच्चे की मौत तथा दो घायल हो गया जिसका ईलाज मेरठ अस्पताल मे चल रहा है। घटना लगभग 10:30 की है और उस समय बच्चे तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। घटना मे पलटी ट्रक को क्रेन के माध्यम से हटाया गया मौके भारी संख्या मे पुलिस बल मौजूद रहे है।

मामला थाना सिंभावल क्षेत्र की सिखेड़ा फ्लाइओवर के पार की है। पुलिस के अनुसार तिरंगा यात्रा के दौरान तेज रफ्तर ट्रक जिस पर गन्ना लदा हुआ था डिवाइडर से टकराकर पलट गयी। गाड़ी के चपेट मे तीन छात्र जो मोटरसाइकिल लेकर जा रहे थे उनके ऊपर पलट गया। एक बच्चे साकिब 18 का मौत मौके पर हो गया जबकि दो बच्चे सोनू और आमिर घायल हो गया । जिसमें आमिर का ईलाज मेरठ मे चल रहा है तथा सोनू का ईलाज लोक सीएचसी मे किया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)