google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 88.23 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
07 जून। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवगठित एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 88.23 ग्राम स्मैक, ₹11,670 नकद, 10 मोबाइल फोन तथा दो डिजिटल तराजू बरामद किए हैं।


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में मिली गुप्त सूचना के आधार पर 6 जून को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 के नेतृत्व में एएनटीएफ और बहादुरगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लोहागाड़ा इस्मत टोला में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 34 वर्षीय सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार, आरोपी अपने घर में अवैध मादक पदार्थ का भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री करता था। तलाशी के दौरान उसके पास से 88.23 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 18 लाख रुपये आंकी गई है।
इस संबंध में बहादुरगंज थाना कांड संख्या 362/26 दर्ज कर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(सी)/21(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान, मादक पदार्थ के स्रोत तथा वितरण नेटवर्क की जांच में जुटी है। साथ ही तस्करी से अर्जित कथित अवैध संपत्ति का पता लगाकर उसे जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री या तस्करी से संबंधित कोई भी सूचना एएनटीएफ हेल्पलाइन नंबर 9031816150 पर दें। सूचनादाता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1, एएनटीएफ प्रभारी, जिला आसूचना इकाई के अधिकारियों तथा बहादुरगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)