google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने एडवोकेट स्मिता कोहली को दीपावली पर्व पर किया सम्मानित


पटौदी/सुरेश कोहली : दीपों के पर्व दीपावली पर लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ देश में कार्यरत संस्था एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने आज पटौदी खंड के गांव मुमताजपुर से क्राइम एडवोकेट व कराटे में गोल्ड मेडलिस्ट स्मिता कोहली को फाउंडेशन के मुख्य इंचार्ज मास्टर सुरेंद्र सिंह चौहान व उनकी टीम द्वारा श्याम बाबा की तस्वीर देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मास्टर सुरेंद्र चौहान ने कहा की खिलाड़ी या एडवोकेट भी हमारे समाज का हिस्सा होते है।जिसका सम्मान करना हम सब का दायित्व बनता है।

इस अवसर पर एडवोकेट स्मिता कोहली ने कहा की फाउंडेशन की तरफ से उन्हें जो मान -सम्मान दिया है उसके लिए विशेष आभार प्रकट करते है। श्रीमती कोहली ने कहा की देश के हर नागरिक को देश की उन्नति और समृद्धि में अवश्य ही योगदान देना चाहिए।उन्होंने दीपावली पर समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं भी दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)