google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आयुष मंत्री सपरिवार सहित किया खरीदारी

समाज जागरण/शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो

बालाघाट।(25अक्टूबर)दीपोत्सव की तैयारी तो पूरा देश कर रहा है लेकिन नेता मंत्री ने भी रोशनी के पर्व दीपावली के लिए जमकर खरीदी किया,जिसमे आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे ने सपरिवार जमकर खरीदी किया।आयुष मंत्री सपरिवार मिट्टी के दिये खरीदते नजर आए।

दीपावली के दिन सोमवार को लक्ष्मीपूजन का पर्व जिले भर में हर्षाेल्लासपूर्वक मनाया गया। इस दौरान नगर के हाट बाजार पूरी तरह से गुलजार देखने को मिले। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ प्रतिष्ठानों में देखने को मिली। वहीं, दीपावली के पावन पर्व पर बालाघाट के हनुमान चौक बाज़ार में प्रदेश के राज्यमंत्री (आयुष स्वतंत्र) प्रभार एवं जल संसाधन रामकिशोर नानो कांवरे सपरिवार खरीदारी करने पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने मिट्टी से बने दीये, फूल मालाएं और लक्ष्मी जी की प्रतिमा खरीदी की है। पौराणिक धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी के पूजन का विशेष महत्व होता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)