मिंटू कुमार समाज जागरण हजारीबाग।
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग हजारीबाग में भैया-बहनों को फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा पिलाई गई। सदर अस्पताल हजारीबाग की टीम की देखरेख में आयोजित इस शिविर का नेतृत्व डॉक्टर सुजाता कुमारी ने किया। उनके साथ एमपीडब्लू नीरज कुमार, सहिया सुनीता देवी, जयंती देवी और सीता देवी ने सहयोग दिया।
प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को फाइलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी से बचाना है, जिसे आमतौर पर हाथीपांव के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि समय पर रोग प्रतिरोधक दवा का सेवन और जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।
शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के सभी आचार्यों की सक्रिय भूमिका रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



