समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती की पूर्व संध्या पर बृहस्पतिवार को गंगापुर इंटर कॉलेज गंगापुर में पढ़ने वाले छात्रों ने हॉकी मैच खेल कर उन्हें याद किया। मेजर ध्यानचंद को के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी गई।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वाराणसी मंडल अध्यक्ष प्रणय सिंह ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी हॉकी में कभी विश्व में नंबर एक थे। विश्व में इतनी बड़ी आबादी वाले देश के युवा खेलों में हिस्सा ले तो विश्व में आयोजित होने वाले तमाम खेलों के प्रथम पुरस्कार अपने पाले में कर सकते हैं। इस दौरान यहां पर उप प्रधानाचार्य राजधर तिवारी, रतन शंकर सिंह आनंद सिंह, हिमांशु शीतला प्रसाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।इस दौरान विद्यालय के छात्र और शिक्षक भारी संख्या में उपस्थित रहे। खेल शिक्षक घनश्याम चोटी वाला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।जबकि मैच का उद्घाटन विभिन्न टीमों के बीच होने वाले मैच का उद्घाटन मास्टर विराज डुगडुग ने किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



