google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महाशिवरात्रि जुलूस पर असमाजिक लोगो ने किया पथराव, 10 गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ बिहार के नालंदा में बुधवार देर रात को महाशिवरात्रि के जुलूस पर आसमाजिक तत्वों ने हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति घायल है तो कई अन्य चोटिल हो गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों दस लोगों को हिरासत में ले लिया है जिनसे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। हालात पर फिलहाल निंयत्रण कर लिया है। एहतियाती कदम उठाते बड़ी संख्या में पुलिस बल को इलाके में तैनात कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। शांति समिति के सदस्यों की मदद से शांति बहाली के प्रयास किए जा रहे हैं। यह घटना बुधवार देर रात को अस्थावां थाना इलाके के माफी गांव की घटना बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात की झांकी निकाली गई थी। अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। घटना में एक युवक रंजीत पासवान जख्मी हो गया उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई उसके बाद लोग भाग चले। तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस कैंप कर रही है। प्रशासन ने आम जनों से अफवाह में नहीं पड़ने की अपील की है। घायल युवक की बहन गुड़िया देवी ने के अनुसार बिलासपुर गांव से दिन में जुलूस निकला था जो रात में माकी से होकर लौट रहा था। उसी दौरान मारपीट हो गई। उसे बताया गया कि भाई बेहोश हो गया तो हॉस्पिटल ले जाया गया है। दूससे पक्ष के लोगों पर उन्माद फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया गया है। इस में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। शांति बहाली की कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। वर्तमान में स्थिति कंट्रोल में है। इलाके में पुलिस कैंप कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)