दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) औरंगाबाद जिले के देव स्थित पाताल गंगा में मेडिकल कॉलेज और रिंग रोड की कैबिनेट द्वारा स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री को बधाई दिया गया। बुधवार को जनेश्वर विकास केंद की बैठक सहदेव चौधरी पुस्तकालय देव में डा राजेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि 1992से आयोजित जिला स्थापना दिवस समारोह एवं पातालगंगा महोत्सव के मंच से लगातार मेडिकल कॉलेज एवं कृषि कालेज की स्थापना करनें, देव को रिंग रोड से जोड़ने एवं जिले का नाम देव करने की मांग की जा रही थी । प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पातालगंगा में मेडिकल कॉलेज की स्थापना और रिंग रोड का निर्माण कराने की घोषणा किया था तथा अब उसे कैबिनेट से पास कर दिया गया है। संस्था और जनता को विश्वास हो गया कि उक्त दोनो कार्य हो के रहैगा । इस प्रमुख कार्य को हो जाने की उम्मीद से जनता में भारी हर्ष है । इसके लिए मुख्यमंत्री को सर्वसम्मति से धन्यवाद ज्ञापित किया गया और मांग किया गया कि जिला का नाम करने मांग को भी पूरी करें।एक अन्य प्रस्ताव में होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया । मौके पर अधिवक्ता रामाश्रय पांडे, राम इकबाल अहमद, जनेश्वर यादव, डा महेंद्र, धनंजय कुमार सिंह, पत्रकार दीपक गुप्ता,संजय मेहता, निखिल सिंह, उपेंद्र यादव, रत्न तिवारी, बलिराम चन्द्रवंशी, निर्मल सिंह सहित अन्य मौजूद थे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



