google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घर से अपाचे बाइक चोरी, पीड़ित ने शिकायत कराई दर्ज, गश्त पर उठे सवाल

चोपन पुलिस द्वारा रात में गश्त न करने के कारण चोरों के हौंसले बुलंद

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

चोपन/ सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में एक मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने राकेश पुत्र नंदलाल के घर से उनकी अपाचे मोटरसाइकिल चुरा ली। यह घटना 19 दिसंबर 2025 की रात से 20 दिसंबर 2025 की सुबह के बीच हुई।
राकेश ने चोपन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी काली रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (नंबर UP 64BB 7572) उनके घर के आंगन से चोरी हुई है। काफी खोजबीन के बाद भी मोटरसाइकिल नहीं मिली है। प्रार्थी के अनुसार, 19 दिसंबर की रात करीब 11 बजे तक दो मोटरसाइकिलें घर पर खड़ी थीं। इसके बाद परिवार सोने चला गया। अगली सुबह करीब 4 बजे जब देखा गया, तो नई टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल गायब थी। यह मोटरसाइकिल आठ महीने पहले ही खरीदी गई थी। इस घटना से क्षेत्र में लोगों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पीड़ित राकेश ने आरोप लगाया कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है, जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)