समाज जागरण संवाददाता शाहजहांपुर
शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज, शाहजहाँपुर के एम.एस-सी. वनस्पति विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम एम.जे.पी. रोहिलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आज घोषित किया गया। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पाण्डेय ने बताया कि अपर्णा यादव ने 7.94 वायजीपीऐ (ईयरली ग्रेड प्वाइंट एवरेज) के साथ कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि स्तुति रस्तोगी व प्रतिभा मिश्रा ने क्रमशः 7.75 वायजीपीऐ के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय
स्थान प्राप्त किया। जबकि भावना याज्ञसेनी ने 7.65 वायजीपीऐ के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता परमपूज्य स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी, कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा एवं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार आज़ाद सहित समस्त शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



