
दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 18 जनवरी 2024 नबीनगर प्रखंड के पूर्व गांव निवासी समाज सेवक बाबू श्याम नारायण सिंह अपनी पुण्य तिथि पर याद किए गए। श्याम नारायण सिंह का 5 वाँ पुण्य तिथि उनके पैतृक गांव सुरार में मनाया गया।श्याम नारायण सिंह के पुत्र बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धनंजय कुमार सिंह सहित परिजन एवम अन्य लोगो द्वारा उनके चित्र पर फूल और माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव और उनके पुत्र धनंजय सिंह ने मौके पर भावुक होते हुए कहा कि ऐसे समय मे पिता जी कि बहुत याद आती है।विदित है कि स्व श्याम नारायण सिंह इस क्षेत्र में बहुत लोकप्रिय व्यक्ति रहे थे।सामाजिक कार्यों मे काफी बढ़ चढ़कर भाग लेते थे।धनंजय सिंह ने बताया कि उनके पुण्य तिथि पर ब्राह्मणों को दान दक्षिणा भी दिया गया। मौके पर रामाश्रय सिंह,जगदीश सिंह, सत्यनारायण सिंह,सतदेव सिंह,मुखराम सिंह,कृष्ण सिंह,विजय सिंह,गोपाल सिंह.अशोक सिंह,मिर्तुंजय सिंह,शत्रुधन कुमार,रामकुंडल सिंह,पवन कुमार, पंडित करुणाकर मिश्रा ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



