

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। प्रदेश के जगह-जगह से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अपनी मांगों को लेकर रायपुर में धरना प्रदर्शन करने जा रही थी जिसे शासन प्रशासन के निर्देश पर जगह जगह पुलिस के द्वारा धरना स्थल ना पहुंचे उसके लिए रोका जा रहा था। इसी सिलसिले में आज मस्तूरी क्षेत्र के जोंधरा शिवनाथ नदी तट पर पचपेड़ी पुलिस के द्वारा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को रोका गया था, नहीं जाने देने की स्थिति में सभी कार्यकर्ता एवं सहायिका लोगों ने जोंधरा शिवनाथ नदी पुल पर ही धरने पर बैठ गई जिसके कारण अन्य आने जाने वाले राहगीरों को यातायात बाधित हो जाने के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा। 2 घंटे के बाद यातायात ज्यादा ही बाधित हो रही थी तब धरने पर बैठे कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को छोड़ा गया तब जाकर आवागमन शुरू हुई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



