google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

स्थायी लोक अदालत में सदस्य के रिक्त पद हेतु 20 अगस्त तक करें आवेदन-अपर जिला जज

समाज जागरण
विश्व नाथ त्रिपाठी

प्रतापगढ़। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित पंवार बताया है कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अन्तर्गत जन उपयोगी सेवाओं-यातायात सेवा डाक तार व टेलीफोन सेवा, विद्युत प्रकाश व जल सेवा, लोक सफाई एवं स्वच्छता प्रणाली सेवा, अस्पताल व औषधालय सेवा, बीमा शैक्षिक व शैक्षणिक सेवा व आवास और भू-सम्पदा सेवाओं के निस्तारणार्थ गठित स्थायी लोक अदालत जनपद प्रतापगढ़ में सदस्य की नियुक्ति की जानी है। उन्होने बताया है कि स्थायी लोक अदालत में सदस्य के रिक्त पद हेतु 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते है। आवेदन का निर्धारित प्रारूप एवं अधिक जानकारी के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ से सम्पर्क कर सकते है। उन्होने बताया है कि सदस्य की नियुक्ति दिनांक से 05 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु तक जो पहले हो पद धारण करेगें आवेदक को स्वयं की दो नवीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा दो डाक टिकट सहित स्वयं का पता अंकित लिफाफे आवेदन के साथ अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)