google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कटकमदाग प्रखंड में कटकमदाग पीवीबीटी ग्रामीणों के लिए विशेष शिविर का आयोजन।

मनोज कुमार
संवादाता हजारीबाग।

प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को उपविक विकास आयुक्त हजारीबाग के आदेशानुसार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कटकम दाग के मार्गदर्शन में आकाशी प्रखंड कटकमदाग के ग्राम सलगा बिभहोर टांडा ग्राम पंचायत अडरा मे PVTG के ग्रामीणों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। नीति आयोग भारत सरकार के द्वारा PVTG क्षेत्रों पर विशेष विकास के कार्य किया जा रहे हैं। उसी के तहत आज एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। आज के शिविर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मेडिकल चेकअप किया गया जिसमें 42 ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया तथा दवाइयां प्राप्त कि। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा मलेरिया के 50 जांच हीमोग्लोबिन के 50 जांच स्किल एनीमिया के 50 जांच और ट्यूबरक्लोसिस के बलगम का 22 लोगों का जांच किया गया। आज के शिविर में 15 आधार कार्ड संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। बाल विकास परियोजना के तहत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से 31 आवेदन प्राप्त किए गए। आज के सिविल में बैंक खाता से संबंधित भी लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया मनरेगा के तहत 10 नई जॉब कार्ड बनाया गया। तथा पेंशन के लिए साथ नए आवेदन प्राप्त हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमती एकता वर्मा ने बताया कि हमारा लक्ष्य विशेष रूप से कमजोर जनजातियों के समूह में विकास की गति को ते जी से बढना है तथा उनको हर एक प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ उन तक पहुंचना है। इन जनजातीय के लिये हम लगातार बेहतर स्वास्थ्य,शिक्षा, कृषि सामाजिक विकास तथा आर्थिक विकास के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। आज के शिविर में आकांक्षी प्रखंड फेलो पंकज पंकज कुमार, बीपीआरओ महेश राम जी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी घनश्याम महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत जी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संदीप तिर्की जी, पीरामल फाउंडेशन से गर्व तथा नेहा कुमारी, राजकुमार, पंचायत स्वयंसेवक दिलीप जी तथा अजय जी ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)