google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अररिया: जिला भाजपा का अंदरूनी विवाद पब्लिक के बीच आया सामने



प्रोटोकॉल को धज्जियां उड़ा एक माननीय के इशारा पर सभा से चल दिए भाजपा जिला अध्यक्ष

पब्लिक के बीच गया गलत मैसेज, भाजपा में गुटबाजी आया सामने: नवल किशोर यादव

अररिया।

लोकसभा चुनाव सामने है जिला भाजपा में अंदरूनी विवाद अब पब्लिकों के बीच सार्वजानिक हो रहा है इसको लेकर पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं में जहां चर्चा गहरा रहा है वहीं बुद्धिजीवी वर्ग में मंथन हो रहा है कि एक प्रतिष्ठित राजनीतिक दल के ओहदे पर बैठे लोग यदि प्रोटोकॉल का पालन नहीं करे तो यह चिंता का विषय है। मामला जिले के भरगामा प्रखंड स्थित सिरसिया कला गांव में परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अजय कुमार झा के दिवंगत पिता प्रो. विष्णुदेव झा के श्रद्धांजलि सभा स्थल का है जहां भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन अपनी काफिलाओं के साथ सभा स्थल पर पहुंचे तो एक माननीय के इशारा पर जिला भाजपा अररिया के अध्यक्ष आदित्य नारायण झा भी पिछलग्गू बन सभा स्थल से निकल गए। प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ी। पब्लिक के बीच गलत मैसेज गया। अररिया भाजपा का अंदरूनी विवाद पब्लिक के बीच आया सामने आ गया। जबकि जिला भाजपा के कई पद धारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी वहां बैठे रहे किंतु एक माननीय के इशारों पर उनके साथ जिला अध्यक्ष का चला जाना चर्चाओं का विषय बन गया।


बता दें कि किशनगंज के एक दिवसीय प्रवास से लौटने के क्रम में अररिया विधान सभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे परशुराम परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पंडित अजय कुमार झा के परलोक वासी पिता प्रो. विष्णुदेव झा के निधनोंपरांत अपने डीह सिरसिया पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा था। दलगत भावनाओं से उठकर विभिन्न दल एवम विभिन्न जातियों के लोग उक्त सभा में आए थे। बिहार सरकार के मंत्री से लेकर पूर्व और वर्तमान सांसद विधायक के आलावा शेरे बिहार के नाम से ख्याति प्राप्त पूर्व सांसद आनंद मोहन भी उस सभा में मौजूद थे। इसी बीच जिला भाजपा, मंडल अध्यक्ष,भाजपा कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन, पूर्व भाजपा प्रत्याशी युवा दिलों के धड़कन भाई रंजीत यादव के साथ ज्यों हीं सभा स्थल पहुंचे एक माननीय के इशारा पर जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य नारायण झा उनके पीछे पीछे चल दिए। उन्होंने प्रोटोकॉल को भी नजरंदाज कर दिया। आप जिला भाजपा के अध्यक्ष हैं और वे राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा आप हीं के जिले में कार्यक्रम हैं। वे वर्तमान में विधान परिषद् सदस्य एवम पूर्व उद्योग मंत्री बिहार हैं। उनको इग्नोर कर चला जाना भाजपा हीं नहीं आम उपस्थित पब्लिक को बुरा लगा। श्रद्धांजलि सभा में आए यादव नेता नवल किशोर यादव ने तो यहां तक कह दिया कि इसमें उस बेचारे अध्यक्ष का कोनो कसूर नहीं हैं। उनको अध्यक्ष बनाने में वो माननीय के महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके इशारे पर नहीं जाएंगे तो क्या….?
पार्टी का प्रोटोकॉल वो क्या समझेंगे। इस बाबत जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने सफाई पेश करते हुए कहा कि मुझे और कार्यक्रम में जाना था इसलिए निकल गए। बहरहाल जो हो लोकसभा चुनाव अभी चंद माह पर है इस तरह की गतिविधि पर चर्चाएं लोग बाग के बीच हो रही है। भाजपा सम्मानित राजनीतिक पार्टी है। जिला अध्यक्ष पद वाले को लाग लपेट में नहीं रहना चाहिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)