दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर(औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बिहार और झारखंड राज्य की सीमा पर स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ गजना धाम में 22 जून से 6 जुलाई तक आयोजित आर्द्रा मेला का उद्घाटन महंत अवधविहारी दास, मुख्य अतिथि कुशल इंजिनियर अरुण कुमार सिंह, न्यास समिति सदस्य अरुण मेहता, कर्मर्देव रजवार, अधिवक्ता संजय सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।न्यास समिति के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने शक्तिपीठ गजना धाम की ऐतिहासिक गरिमा और धार्मिक महिमा के महत्व पर बोलते हुए कहा कि यह स्थल अति प्राचीन है । इस स्थल से विहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ , मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों का आस्था जुड़ा हुआ है । यहां चैत्र पूर्णिमा, छठ पर्व और आर्द्रा के अवसर पर विशाल मेला लगता है । 22 से 6 जुलाई तक लगने वाला आर्द्रा मेला का वीशेष महत्व है । कारण कि किसान मां गजना का दर्शन कर और उनसे आशीर्वाद लेकर खेती बाड़ी का कार्य शुरू करते हैं । परन्तु उक्त स्थल के महत्व के अनुरूप यहां का विकास नहीं हो पाया है जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठाना पड़ता है । इसके लिए गजना से नवीनगर, गजना से जपला, गजना से टंडवा, गजना से सुल्तानी तक फोर लेन सड़क निर्माण जनहित में विहार और झारखंड सरकार को कराना चाहिए। मुख्य अतिथि इंजिनियर अरुण कुमार सिंह ने न बताया कि इस स्थल को पर्यटन स्थल का दर्जा देते हुए यात्रियों की हर सुविधा मुहैया कराई जाये । समारोह को अधिवक्ता संजय सिंह, भृगुनाथ सिंह ने भी संबोधित किया।मौके पर पुजारी जयनंदन पांडेय, अयोध्या पांडेय, जगन्नाथ मिश्रा अनुज पांडेय बिनोद ठाकुर, दिलीप साव ,मिथिलेशचन्द्रवंशी , गया सिंह , अरुण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



