google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छात्राओं के साथ एआरपी को भी किया गया सम्मानित

समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । पिंडरा विकास खण्ड के कंपोजिट विद्यालय भोपतपुर , चिउरापुर नवीन व जमापुर समेत समस्त विद्यालयों में शनिवार को छात्र छात्राओं को परीक्षाफल वितरण किया गया। इस दौरान एआरपी अजय सिंह का सम्मान किया गया।
भोपतपुर व चिउरापुर में आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान मनीष पांडेय, प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह, कौशलेंद्र सिंह, कृष्णापुर खुर्द के प्राधनाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह , अनिल यादव , प्राथमिक विद्यालय हथिवार के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह एव कंपोजिट विद्यालय रसूलपुर के प्रधानाध्यापक शैलेंद्र पांडे समेत अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
इस दौरान कक्षा 5 व 8 के उत्तीर्ण छात्र छात्राओं में खुशी दिखी और अपने सहपाठियों के साथ फोटोग्राफी कराई और बीते हुए पल को याद कर उनमें भावुकता दिखी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)