आर्य समाज नोएडा का वार्षिकोत्सव सौल्लास सम्पन्न

संस्कार जीवन का आधार है- डॉ. अशोक कुमार चौहान

राष्ट्रवादी शक्तियों को मज़बूत करें-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नोएडा,सोमवार 15 दिसम्बर 2025, आर्य समाज सेक्टर-33, नोएडा का 5 दिवसीय वार्षिकोत्सव सौल्लास सम्पन्न हुआ।समारोह में नोएडा गाजियाबाद,हापुड़ मेरठ व दिल्ली से आर्य ज़न सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. जयेन्द्र आचार्य ने यज्ञ के ब्रह्मा के रूप में किया।

मुख्य अतिथि डा. अशोक कुमार चौहान (संस्थापक अध्यक्ष एमिटी शिक्षण संस्थान ने कहा कि संस्कारों का जीवन में अत्यधिक महत्व है। संस्कार विहीन व्यक्ति पशु के समान है।संस्कारी व्यक्ति समाज में हर और सम्मान पाता है।आर्य समाज
नई पीढ़ी को चरित्रवान और
संस्कारी बनाने का कार्य करता है। ऐसे नव युवकों के कारण ही भारत महा शक्ति बनेगा।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आज राष्ट्रवादी और राष्ट्र विरोधी दो विचार धाराएं देश में चल रही हैँ। आर्य समाज देश का रक्षक है। इसलिए आज उसे राष्ट्र को मजबूत बनाने का काम करना है सही शिक्षा पद्धति का चुनाव हमें करना है।शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को अच्छा इंसान बनाना है।

समारोह में डॉ. वेदपाल शास्त्री (मेरठ), संध्या शर्मा, कर्ण शर्मा, डा .डी के गर्ग,बहिन गायत्री मीना, सतपाल पहलवान आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. जयेंन्द्र आचार्य ने किया।इस अवसर पर मधु भसीन, बहिन गायत्री मीना, कैप्टन अशोक गुलाटी, अनमोल चौहान, राज सरदाना यज्ञ वीर चौहान,चंद्र प्रभा अरोड़ा, रविन्द्र सेठ, विजेन्द्र कठपाललिया आदि उपस्थित थे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)