google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हिन्दू महासंघ की आड़ में धर्माचार्यों को निशाना बना रहा आगरा का ‘बसूली गैंग’

मीरा राठौर पर मुकदमा दर्ज कराएगा हिन्दू महासंघ, प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर का ऐलान

आगरा/मथुरा, पंकज जैन। मथुरा जनपद के वृंदावन स्थित गौरी गोपाल वृद्धा आश्रम में प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य से विभिन्न हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने भेंटकर उन्हें समर्थन प्रदान किया। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत के प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर, हनुमान सेना के राष्ट्रीय संयोजक अमित चौधरी, आगरा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धाकड़, इंकलाब सेना के प्रमुख धर्मेंद्र शर्मा सहित दर्जनभर कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत के प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कुछ सनातन विरोधी तत्व संघटनों की आड़ लेकर ग़लत काम करके हिन्दू धर्म को निशाना बना रहे हैं। जो तत्व स्वयं आपराधिक इतिहास से जुड़े रहे हैं, उन्हें दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू महासंघ मीरा राठौर के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करेगा और शीघ्र ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी द्वारा संचालित वृंदावन का गौरी गोपाल वृद्धा आश्रम सेवा, समर्पण और सनातन मूल्यों का जीवंत उदाहरण है। आश्रम में वृद्ध माताओं की समुचित देखभाल की जाती है, 22 घंटे चलने वाली रसोई, व्यापक गौशाला तथा अनेक सामाजिक प्रकल्प निरंतर संचालित हैं। कथावाचक जी अपनी कथाओं के माध्यम से सनातन संस्कृति और धर्म के प्रति जनजागरण का कार्य कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर, वक्ताओं ने आरोप लगाया कि आगरा में सक्रिय तथाकथित ‘बसूली गैंग’ के कुछ लोग गौकशी में संलिप्त तत्वों से अवैध वसूली, शराब ठेकों से चौथ वसूली जैसे कृत्यों में लिप्त हैं और हिन्दू महासभा की आड़ लेकर साधु-संतों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श के उपरांत संगठनों ने एक स्वर में घोषणा की कि न्यायालय में अनिरुद्धाचार्य जी के पक्ष में सभी आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत किए जाएंगे और धर्माचार्यों के सम्मान की रक्षा के लिए हर वैधानिक कदम उठाया जाएगा।

ज्ञात हो कि पूर्व में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के एक कथन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिस पर राजनीतिक बयानबाजी भी देखने को मिली। विवाद के बाद कथावाचक ने देश की समस्त महिलाओं से सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना की थी। आरोप है कि इसी संवेदनशील प्रसंग का लाभ उठाकर आगरा की तथाकथित मीरा राठौर ने मथुरा न्यायालय में परिवाद दायर किया, जिसे न्यायालय द्वारा स्वीकार किया गया।

संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तथ्यों की जांच-पड़ताल के बाद कथावाचक को नैतिक आधार पर पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। प्रतिनिधिमंडल ने कथावाचक जी को अवगत कराया कि मीरा राठौर पर पूर्व में आपराधिक प्रवृत्ति के गंभीर आरोप रहे हैं। उनके विरुद्ध थाना एत्माद्दौला, आगरा में चौथ वसूली से संबंधित मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह जेल भी जा चुकी हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)