चुनाव मे उतरे उम्मीदवार घर-घर जाकर वोटरों से कर रहे अपने पक्ष में मतदान करने की अपील
अश्विनी वालिया
कुरुक्षेत्र, 29 अगस्त हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर 5 के रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के मतदान की तिथि नजदीक आते ही चुनाव की सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं। चुनाव में उतरे प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए डोर टू डोर जाकर अपील कर रहे हैं। चुनाव में दो गुटों ने अपनी दावेदारी जताई है। एक गुट सचिन गुप्ता लाडवा जो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ साथ सेक्टर पांच अग्रवाल सभा के प्रधान हैं। जबकि दूसरा गुट सुनील दत्त शर्मा का है। दोनों गुटों के प्रत्याशियों ने सेक्टर में चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।

सेक्टर 5 के रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में उतरे सचिन गुप्ता एडवोकेट के पैनल ने जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे अपना चुनाव प्रचार तेज कर दिया। प्रधान पद के लिए सचिन गुप्ता, उप प्रधान के लिए डा आर के नैन, सचिन गुप्ता गुट के पैनल ने सेक्टर में डोर टू डोर जाकर चलाया चुनाव अभियान
महासचिव के पद पर रमेश चंद, कोषाध्यक्ष के पद पर सुरेंद्र पाल सिंह अरोड़ा व सह सचिव के पद पर चुनाव लड़ रही मीना शर्मा ने 5 सेक्टर के डोर टू डोर जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील की। उन्होंने वोटरों से अपील की कि वे सेक्टर की समस्याओं का निदान और सुविधाओं के लिए उनके पैनल को वोट दें। प्रधान पद के उम्मीदवार सचिन गुप्ता ने वोटरों से कहा कि
अगर उन्हें मौका मिला तो वे सेक्टर में वर्षों से लंबित सभी मांगों को प्रशासन से पूरा करवाने का काम करेंगे। सेक्टर के सभी पाकों का समुचित रूप से रखरखाव किया जाएगा और सेक्टर में विकास कार्यों को गति प्रदान करना उनके टॉप एजेंडे में रहेगा। उन्होंने बताया कि सेक्टर में आवारा कुत्तों और गौवंश की समस्या सबसे विकराल रूप धारण कर रही है। आवारा कुत्तों के चलते सेक्टर में कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा सेक्टर में सफाई व्यवस्था कई स्थानों पर बदहाल है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अगर उनका पैनल चुनाव जीतता है तो सेक्टर में
इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाएगा। उन्होंने वोटरों को ये भी आश्वासन दिया कि सेक्टर में बरसाती पानी की निकासी के लिए वे पूरा प्रयास करेंगे। इसके अलावा सेक्टर की ग्रीन बेल्ट को विकसित करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुने हुए पदाधिकारियों को सरकारी कमेटियों में नियुक्त किया जाए। चुनाव प्रचार के दौरान काफी संख्या में वोटरों ने उनके सामने सेक्टर की समस्याएं भी गिनवाई। जिन पर सचिन ने आश्वासन दिया कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समस्याओं को हल करवाने का काम करेंगे।
दूसरी ओर सुनील दत्त शर्मा के पैनल ने भी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए अभियान तेज कर दिया है। उनके पैनल के उम्मीदवार सेक्टर में डोर टू डोर जाकर प्रचार में जुटे हुए हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



