google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना पुलिस ने किया 11 वर्षीय मासूम की हत्यारा को गिरफ्तार

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के मनेर थाना अंतर्गत महिनावा गांव के बगीचा के पास गुरुवार के सुबह अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ अपहृता का बरामद शव बरामद मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जानकारी के मुताबिक काण्ड की गंभीरता को देखते हुए तकनिकी शाखा, FSL व डॉग स्क्वायड की टीम एवं सीसीटीवी एक्सपर्ट के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संग्रह किया गया। इधर काण्ड के उद्भेदन हेतु नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी भानू प्रताप सिंह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दानापुर-2 के नेतृत्व में गठित एसआईटी की टीम ने मनेर थानाध्यक्ष तथा टेक्निकल टीम के साथ मिलकर 06 घंटे में सफल उद्भेदन कर घटना में शामिल 48 वर्षीय भोला राय, हरिगोविन्द राय, साकिन-महिनावा, थाना-मनेर, जिला-पटना को गिरफ्तार कर लिया है। अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि पूर्व से इसका आचरण बच्ची को लेकर संदिग्ध रहा है। इसी के द्वारा बच्ची के साथ दुष्कर्म कर अपना पहचान छुपाने हेतु बच्ची को मारकर अमरूद के पेड़ पर फंदे से लटका दिया गया। विदित हो कि जहाँ पर बच्ची का शव बरामद हुआ है, उसी बगीचा का अभियुक्त देखरेख का काम करता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)