google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

संपूर्ण कांवरिया पथ पर आशा कर्मी द्वारा पोलियो की खुराक पिलाती


दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ रमाकांत साह

बांका:सावन शुरू होने पर अगर किसी ने अपनी ड्यूटी पूरी तत्प्रता से शुरू कर दिया गया है। वही पोलियो की खुराक पिलाने में चांदन प्रखंड के कांवरिया पथ विभिन्न जगहों पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन प्रभारी एके सिन्हा के नेतृत्व में आशा कर्मियों द्वारा पोलियो खुराक पिलाई जा रही है। ज्ञात हो कि
सावन की सबसे पहली ड्यूटी में आशा दीदी सम्पूर्ण कांवरिया पथ पर सभी सरकारी और निजी धर्मशाला के साथ बस स्टैंड, झारखंड बिहार की सीमा दर्दमारा सहित जहां भी कांवरिया का जत्था दिखाई देता है। वहां पोलियो की दवा के साथ उपस्थित हो रही है। जहां भी उन्हें शून्य से पांच साल तक के बच्चे मिल रहे है उन्हें दवा पिला रही है। जिससे देश को पोलियो मुक्त बनाया जा सके। वही पोलियो ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करने में डब्ल्यूएचओ बांका रमन कुमार चानन अस्पताल के बीसीएम संजय कुमार कर रहे थे। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी एके सिंहा ने बताया कि कांवरिया पथ पर आने वाले हर बच्चों को पोलियो की दवा के लिए जगह जगह अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र के अलावे कुछ आशा को हर जगह जाकर यह दवा पिलाने को कहा गया है। जिसकी लगातार निगरानी भी की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)