google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर के टंडवा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष के लिए अश्विनी ने किया नामांकन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अश्विनी कुमार सौरभ उर्फ पिंटू ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय स्थित नामांकन कक्ष में अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन दाखिल के बाद अश्विनी सौरभ ने अपने जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कहा कि उन्हें मतदाताओं का भरपूर समर्थन है और पूर्व की भांति इस बार भी वे मतदाताओं के समर्थन से भारी मतों से विजयी होंगे। उन्होंने बताया कि उनका कार्यकाल निष्पक्ष रहा है साथ ही किसानों के विकास के लिए हमेशा संघर्षशील रहे है।उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के किसानों का उन्हें भरपूर समर्थन है साथ ही यह भी कहा कि वे क्षेत्र की किसानों के प्रेरित करने पर ही पुनः चुनाव मैदान में कमर कसे है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)