google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में रंग लगाने को लेकर मारपीट व छेड़खानी के विरोध पर बवाल

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र स्थित धनकी मुसहरी में होली के दौरान रंग लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार धारायचक इलाके का एक युवक मुसहरी में कुछ लोगों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान वह वहां की एक महिला के साथ जबरन रंग लगाने लगा और छेड़खानी करने लगा।

महिला और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।जानीपुर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मारपीट और छेड़खानी के मामले में संजय मांझी और सोनू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)