दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 20 दिसंबर 2023 नबीनगर थाना के ए एस आई कुमार विपिन सिंह के स्थानांतरण पर थाना परिसर नबीनगर मे विदाई सह भोज का आयोजन किया गया। नबीनगर थाना मे पदस्थापित ए एस आई कुमार विपिन सिंह का स्थानांतरण औरंगाबाद अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर कार्यालय मे रीडर के रूप मे किया गया है।इस अवसर पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित लोगो ने कुमार विपिन सिंह को शुभकामनाएं दी। कुमार बिपिन सिंह ने नबीनगर थाना मे अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियो के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर एस आई पिंकी कुमारी, एस आई श्वेता सिंह , एस आई, राजू कुमार, संतोष कुमार सिंह,राजद नेता यदुवंश सिंह, सहित अन्य गणमान्य मौजुद थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



