google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एएसपी अनूप कुमार ने थाना चोपन और पुलिस चौकी चुर्क का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

समाज जागरण/ मनोज कुमार चौबे

चोपन/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनूप कुमार ने रविवार को थाना चोपन एवं पुलिस चौकी चुर्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना और चौकी की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, परिसर की साफ-सफाई तथा पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


निरीक्षण के दौरान एएसपी ने संबंधित अभिलेखों का अवलोकन करते हुए उन्हें सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना और चौकी परिसर में साफ-सफाई एवं अनुशासन बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा।


एएसपी ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करने तथा जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बनाए रखने के निर्देश भी दिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)