समाज जागरण/ मनोज कुमार चौबे
सोनभद्र। यातायात जागरूकता माह के अंतर्गत रविवार को पुलिस लाइन चुर्क में निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आयोजित शिविर का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल ने फीता काटकर किया। शिविर में पुलिसकर्मियों, उनके परिवारजनों और आम नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
उप चिकित्साधिकारी सुमन जायसवाल एवं उनकी चिकित्सकीय टीम ने उपस्थित लोगों की आंखों की जांच सहित स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में 160 से अधिक लोगों का निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों, उनके परिजनों और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात नरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.