google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो पक्षों में मारपीट,दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी
आज जंसा थाना क्षेत्र के खेमापुर गांव निवासी ओमप्रकाश प्रजापति मंगलवार को देर रात गोराई डीह गांव निवासी कमलेश कुमार विश्वकर्मा के घर आयोजित कार्यक्रम में भोज खाने गया था। जहां पुरानी रंजिश को लेकर वाद विवाद शुरू हो गया और धीरे-धीरे मारपीट शुरू हो गई घटना में सोनू विश्वकर्मा तथा कमलेश विश्वकर्मा ने ओमप्रकाश प्रजापति की जमकर पिटाई कर दी जिससे ओमप्रकाश प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार ले गई जहां इलाज कराई गई ओमप्रकाश प्रजापति की तहरीर पर पुलिस ने कमलेश विश्वकर्मा था सोनू विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 323, 504 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)