समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के कई विभागों में नौकरियां निकाली जा रही है। हर विभाग में एक के बाद एक बहाली के लिए विज्ञापन जारी हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब सूबे में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर बड़ी नियुक्ति होने वाली है। इसके 24 फरवरी कर इंटरव्यू होगा। बता दें कि बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक शिक्षकों की बहाली ली जा रही है। बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया फिर से 19 फरवरी से शुरू हो रही है। इस चरण में इतिहास विषय का साक्षात्कार 24 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इतिहास विषय में 316 पदों के लिए लगभग 1000 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में वर्तमान में केवल एक स्थायी शिक्षक हैं, जबकि बाकी पढ़ाई गेस्ट फैकल्टी पर निर्भर है। अन्य कॉलेजों में भी इतिहास विषय के लिए केवल 2-3 शिक्षक ही हैं। स्थिति केवल पटना विश्वविद्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य विश्वविद्यालयों में भी हालात समान हैं, जबकि इतिहास विषय में सबसे अधिक नामांकन होते हैं। इतिहास के बाद, 12 अन्य विषयों में भी साक्षात्कार किए जाने बाकी हैं। कुल मिलाकर 13 विषयों में 1931 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए 32140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन 13 विषयों में सबसे अधिक रिक्तियां वनस्पति विज्ञान विषयों में हैं। जिसके बाद इतिहास, जन्तु विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान और अंग्रेजी में भी असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर बहाली होगी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



