दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय भटवा भगली की सहायक शिक्षिका मीरा कुमारी का निधन अचानक हृदय गति रुक जाने से हो गया।

उन्होंने अंतिम सांस विगत रविवार को सुबह 5 बजे मेदांता हॉस्पिटल पटना में लिया।मीरा कुमारी 2007 से राजकीय मध्य विद्यालय भटवा भगली नबीनगर में सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह अपने कार्यों के प्रति समर्पित शिक्षिका थी और बीमारी की हालत में भी स्कूल पहुंच जाती थीं। उन्होंने बताया कि पूर्व में उनका हार्ट का ऑपरेशन भी हुआ था।मीरा कुमारी की अचानक निधन पर विद्यालय परिवार ने आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



