रविकांत गोप,समाज जागरण प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)झारखंड
राजनगर:- शुक्रवार को राजनगर बीआरसी में सहायक शिक्षक संघ के बैनर तले बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता सहायक शिक्षक संघ राजनगर इकाई के अध्यक्ष घनसा मुर्मु ने की,बैठक में राजनगर प्रखंड क्षेत्र के सभी सहायक शिक्षक गण उपस्थित थे। बैठक में वेतनमान की मांग को लेकर आगामी 20 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की रूपरेखा रखी गई।वहीं संघ के अध्यक्ष घनसा मुर्मु ने कहा कि वेतनमान की मांग कई वर्षो से की जा रही है।झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सत्ता में आने से पहले ये घोषणा की थी कि यदि हमारी सरकार बनती है,तो तीन महीने के अंदर (पारा शिक्षक)सहायक शिक्षकों की वेतनमान की मांग को पूरा कर दिया जाएगा,लेकिन अब हमारी मांगो को पूरा नही किया गया।इससे पूरे प्रदेश के सहायक शिक्षकों में आक्रोश है।इसलिए सहायक शिक्षक संघ आगामी 20 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव एवं अनिश्चित कालीन हड़ताल करने की तैयारी कर रहे है।
मौके पर राजनगर प्रखंड के सभी सहायक शिक्षकगण उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



