*रिपोर्ट :- रजत शर्मा*
नई दिल्ली। जयपुर राजस्थान की हिन्दू शेरनी करिश्मा हाड़ा ने अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट में राष्ट्रीय ब्रांड एम्बेसडर के दायित्व पर नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यालय सहदेव गली विश्वास नगर शाहदरा दिल्ली से की गई है। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक राम राणावत ने आज नियुक्ति पत्र जारी किया। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक राम राणावत की संस्तुति पर की गई है। करणी कृपा फाऊंडेशन की संस्थापक एवं हिन्दू शेरनी करिश्मा हाड़ा ने अपनी नियुक्ति पर अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए अटल भारत सम्मान फाउंडेशन की नीतियों सशक्त एवं मजबूत करने को जन जन तक देश के 25 राज्यों में पहुंचाने का संकल्प लिया है। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट के संस्थापक ने कहा की जयपुर राजस्थान की हिन्दू शेरनी करिश्मा हाड़ा करणी कृपा फाऊंडेशन ने नाम से संस्था भी चलाती है। करणी कृपा फाऊंडेशन की संस्थापक एवं हिन्दू शेरनी करिश्मा हाड़ा 40 से ज्यादा संस्थाओं की ब्रांड एम्बेसडर भी है।
अटल भारत सम्मान फाउंडेशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह चंदेल ने करणी कृपा फाऊंडेशन के संस्थापक एवं हिन्दू शेरनी करिश्मा हाड़ा की नियुक्ति पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



