समाज जागरण
वाराणसी।।
फूलपुर थाना क्षेत्र के सगुनहा गांव के पास सीमांकन के बाद बनाई गई चारदीवारी को दबंगों ने तोड़कर कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर मामले के जांच शुरू कर दी है।भाजपा के जिला पंचायत सदस्य एवं रसूलपुर निवासी गौतम सिंह ने पुलिस को तहसील में बताया कि सगुनाह गांव में पत्नी ज्योति सिंह के नाम से जमीन खरीदी थी जिसकी पैमाईश करा कर चढ़दीवारी का निर्माण कराया था।
आरोप है कि रविवार को सुबह 11:00 भानपुर निवासी रामाशंकर प्रसाद सिंह व अशोक सिंह पटेल अपने 20-25 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच कर चारदीवारी के अंदर देखभाल कर रहे हैं मनीष पांडे वह अन्य को भगा दिया इसके बाद बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया साथ ही पुनर्निर्माण करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए करार हो गए रामाशंकर प्रसाद सिंह का कहना है कि न्यायालय में स्थगन आदेश के बावजूद भी बाउंड्री का निर्माण कराया गया था। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रामाशंकर और अशोक सिंह पटेल समेत अन्य लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



