google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

औरंगाबाद को मिला नया एसपी अंबरीष राहुल का राजगीर तबादला*

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद) नबीनगर (बिहार)बिहार सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्यभर में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में औरंगाबाद जिले को नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिल गया है।राज्य सरकार के आदेश के अनुसार उपेंद्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद का नया एसपी नियुक्त किया गया है।

उपेंद्र नाथ वर्मा 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी है एवं वर्तमान में बांका जिले में एस पी के पद पर है।वहीं वर्तमान एसपी अंबरीष राहुल का तबादला कर उन्हें बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में सहायक निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

अंबरीष राहुल के कार्यकाल में औरंगाबाद में कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर खास फोकस रहा। उनके समय जिले में अपराध नियंत्रण अभियान, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, जनता दरबार और पुलिस-पब्लिक संवाद जैसे कार्यक्रम चलाए गए। उन्होंने थानों का निरीक्षण कर लंबित मामलों को जल्द निपटाने और अपराध पर लगाम लगाने के निर्देश दिए ।उपेंद्र नाथ वर्मा के पदभार संभालने के बाद जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासनिक हलकों में माना जा रहा है कि नए एसपी आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की नई रणनीति बनाएंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)