औरंगाबाद: 6 थानों में नए थानाध्यक्ष, नबीनगर के संजय कुमार को पौथू थाने की कमान

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक अम्बरीष राहुल ने बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। एसपी ने जिले के 6 थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की है। इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया।जारी आदेश के अनुसार नबीनगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार को पौथू थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। संजय कुमार तेज-तर्रार और अनुभवी पदाधिकारी माने जाते हैं।

नबीनगर में कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई अहम मामलों का खुलासा किया था।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है। जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण और आम लोगों को बेहतर पुलिसिंग सुविधा देने के लिए समय-समय पर ऐसे बदलाव किए जाते हैं। सभी नए थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराधियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया गया है।नए थानाध्यक्षों के पदभार ग्रहण करने के बाद संबंधित थानों में कार्यशैली में बदलाव देखने को मिल सकता है। एसपी ने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)