google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

औरंगाबाद पुलिस को मिली भारी सफलता। गंजा से भरे पिकअप जब्त

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर पुलिस ने गुप्त सूचना आधार पर एक हुण्डई कार पंजियन संख्या JH – 04 C – 7120 एवं एक पीकअप पंजियन संख्या – BR 26K – 3127 भारी मात्रा में गांजा बरामद की हैं।जानकारी देते हुए एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि औरंगाबाद से दाउदनगर के रास्ते होते हुये हसपुरा की ओर ले जा रहे है । सूचना प्राप्त होने के उपरान्त थानाध्यक्ष दाउदनगर द्वारा वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया । तदोपरान्त धावा दल का गठन कर दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त अंचलाधिकारी के साथ दाउदनगर – गया मुख्य मार्ग में गाजा बिगहा पेट्रोल पम्प के नजदीक वाहन चेकिंग लगायी गयी ।
वाहन चेकिंग के दौरान पीकअप पंजियन संख्या – BR – 26K – 3127 को आते देखकर उसे रोका गया । पुलिस कार्रवाई देखते ही पीकअप के पीछे चल रही गाडी हुण्डई कार पंजियन संख्या- JH – 04 C – 7120 का चालक गाडी को मोडकर भागने का प्रयास किया , परन्तु धावादल द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड लिया गया । उसके पश्चात दोनों वाहनों की तलाशी ली गयी ।
इस दौरान 30 किलों गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)