दैनिक समाज जागरण
अविनाश कुमार (ब्यूरो चीफ) औरंगाबाद
बुधवार की देर शाम समय लगभग आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर नगर थाना क्षेत्र के क्षत्रिय नगर रिलायंस मॉल के समीप सड़क पार कर रही एक युवती को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया.इस घटना में युवती की मौत हो गई. वैसे मृतका की पहचान बारुण प्रखंड के दल कर्मा व वर्तमान क्षत्रिय नगर निवासी भीम सिंह की पुत्री शिल्पा कुमारी के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार शिल्पा अपने एक भाई और घर के छोटे बच्चे के साथ कुछ सामान खरीदने के लिए सड़क पार कर रही थी इसी क्रम में एक बोलेरों वाहन उसे रौंदती हुई निकल गई.घटना के बाद उस जगह पर कोहराम मच गया.
दौड़ते हुए परिजन पहुंचे और शिल्पा को उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया,हालाकि तब तक देर हो चुकी थी.डॉक्टरों ने देखते के साथ उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना पर नगर थाना की पुलिस पहुंची और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



