दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 17 दिसम्बर 2023 वैश्य चेतना समिति द्वारा औरंगाबाद मे रविवार को होने वाले विराट वैश्य समागम मे भाग लेने के लिए नबीनगर से वैश्य समुदाय के लोग सैकड़ों की संख्या मे औरंगाबाद रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व वैश्य समुदाय के लोग शनिचर बाजार दुर्गा चौक से रैली निकालकर मंगल बाजार, न्यू एरिया,बस स्टैंड होते हुए बसों और छोटी गाड़ियों मे भरकर औरंगाबाद समागम के लिए रवाना हुए। वैश्य चेतना समिति नबीनगर के संरक्षक सदस्य नगर पंचायत नबीनगर के पूर्व उपाध्यक्ष सह पार्षद अमित कुमार उर्फ पिंटू, नबीनगर के प्रभारी सुरेश सोनी एवम वरीय सदस्य कामता प्रसाद ने बताया कि नबीनगर प्रखंड से सैकड़ों की संख्या मे वैश्य समुदाय समागम मे भाग लेने के लिए औरंगाबाद निकल रहे है। वैश्य चेतना समिति नबीनगर के पदाधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या मे वैश्य समुदाय को होते हुए राजनीतिक क्षेत्रों मे वैश्यों को अब तक उपेक्षित किया जाता रहा है।इनलोगों ने बताया कि समागम का मुख्य उद्देश्य वैश्यों मे सामाजिक एकता बनाए रखने एवम शक्ति प्रदर्शन करना है।यह भी कहा गया कि यदि आम चुनावों मे जनसंख्या के अनुरूप वैश्यों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला तो पूरे वैश्य समुदाय विरोध करेगा।मौके पर नवीन कुमार, शंकर प्रसाद,मंटू चंद्रवंशी,रमेश केडिया,विजय सोनी,लल्लू सोनी,मनीष सोनी,मोनू सहित सैकड़ों की संख्या मे वैश्य समुदाय के लोग शामिल थे।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



