पर्व त्योहार के समय में वेंडर को बेरोजगार न करे प्राधिकरण: श्याम किशोर गुप्ता

नोएडा समाज जागरण

रेहड़ी पटरी संचालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री श्याम किशोर गुप्ता नें नोएडा प्राधिकरण पर मनमाने रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होने कहा है कि इस समय में पर्व त्योहार है और इसी समय में नोएडा प्राधिकरण वेंडर पर बुल्डोजर चला रही है। नोएडा प्राधिकरण ना किसी की मानती है ना किसी के सुनती है। इनके सामने तो हाइकोर्ट के आदेश, और विशेष अधिकारी के निर्देश को भी नही मानते है। मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष अधिकारी नें स्वयं कहा है कि किसी भी वेंडर को बिना सर्वे किए न हटाया जाय। लेकिन नोएडा प्राधिकरण को होली दिवाली और जब कोई पर्व त्योहार हो तब ही कार्यवाही करने निकलते है।

नोएडा प्राधिकरण नें आई जी आर एस संख्या 40014121021992 में कहा है पथ विक्रेता अधिनियम धारा 3(2) के क्रम में भी वेंडर का शोषण नही किया जा रहा है। लेकिन प्राधिकरण हमेशा उन्ही वेंडर को पहली टारगेट कर रही है जो पहले से है । इसलिए मेरा प्राधिकरण से यही कहना है कि पर्व त्योंहार का समय है किसी को भी इस समय में परेशान नही किया जाना चाहिए।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)